अखिल भारत हिन्दू महासभा के नाम से फर्जी संगठन की दस्तक, असली संगठन ने किया विरोध
- Get link
- X
- Other Apps
पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में ‘अखिल भारत हिन्दू महासभा’ के नाम पर संचालित एक फर्जी ट्रस्ट संगठन के उभरने की जानकारी सामने आने के बाद ज़िले की मूल इकाई द्वारा इस पर कड़ा विरोध दर्ज किया गया है। संगठन के ज़िलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर जिले के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को इस विषय में सतर्क किया है।
पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से अखिल भारत हिन्दू महासभा का संचालन उनके नेतृत्व में जिले में विधिवत रूप से किया जा रहा है, और संगठन गौ रक्षा एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। ऐसे में किसी फर्जी संगठन द्वारा समान नाम से कार्यक्रम आयोजित करना न केवल भ्रम फैलाने वाला है, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि संबंधित फर्जी संगठन के कागजात पहले ही जिले के उच्च अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं, और इस पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर से भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई नेता या जनप्रतिनिधि इस सम्मेलन में, पूर्ण जानकारी के बावजूद, भाग लेता है, तो इसे फर्जी संगठन को समर्थन देने के रूप में देखा जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, आगामी चुनावों में संगठन उनके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर सकता है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा की स्थापना वर्ष 1882 में हुई थी और 1935 में दिल्ली में इसका मुख्यालय ‘हिंदू भवन’ नाम से स्थापित किया गया था। वर्तमान में श्री मुन्ना लाल शर्मा इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, और उत्तर प्रदेश में श्री संजीव राणा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर इन्हीं के नेतृत्व में कार्यरत है।
- Get link
- X
- Other Apps